हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान गुलपुरा गांव ...

    गुलपुरा गांव की रोही में कीटनाशक दवा के प्रभाव से व्यक्ति की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    सादुलपुर, (ओमप्रकाश)। राजगढ़ थानान्तर्गत गांव गुलपुरा की रोही में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय दवा के प्रभाव से बेहोश हुए एक व्यक्ति की उपचार के दौरान बीकानेर के अस्पताल में मौत हो गई, जिसकी बुधवार को राजगढ़ थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। Sadulpur News

    थानाधिकारी पुष्पेन्द्र झाझड़िया ने बताया कि भूपसिंह पुत्र अमीलाल प्रजापत (45) निवासी गुलपुरा थाना राजगढ़ जिला चूरू ने रिपोर्ट दी कि उसका छोटा भाई संजय कुमार दिनांक 16 जुलाई 2024 को खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था, उस समय वह अचानक बेहोश हो गया। उसको राजगढ़ अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे चूरू रैफर कर दिया गया। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे चूरू से बीकानेर रैफर कर दिया। वहां पर 16 जुलाई को बीकानेर अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सुपूर्द कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है। Sadulpur News

    पिस्टल निशानेबाजी में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here