हमसे जुड़े

Follow us

23.5 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान नोहर में अज्ञ...

    नोहर में अज्ञात जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर

    Hanumangarh News
    नोहर में अज्ञात जंगली जानवर के हमले में एक व्यक्ति गंभीर

    नोहर क्षेत्र के बिरकाली गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

    हनुमानगढ़। नोहर उपखंड क्षेत्र में अज्ञात जंगली जानवर की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार शाम को इस अज्ञात जंगली जानवर ने एक व्यक्ति पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बिरकाली गांव की रोही में स्थित ढाणी में रहने वाले मांगीलाल रणवां पर अज्ञात जंगली जानवर ने अचानक हमला कर दिया। हमले में मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। Hanumangarh News

    परिजनों और ग्रामीणों की सहायता से उन्हें तत्काल नोहर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बिरकाली से मालीया जाने वाले मार्ग के समीप खेतों में उक्त जंगली जानवर को देखा गया था। घटनास्थल के आसपास बड़े व स्पष्ट पदचिह्न भी पाए गए हैं, जिससे किसी बड़े हिंसक वन्य जीव के होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात के समय अकेले बाहर न निकलने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना विभाग को देने की अपील की है। Hanumangarh News