हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश बडगाम मुठभेड़...

    बडगाम मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

    Encounter in Srinagar

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ जारी मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। आतंकवादियों की मौजूदगी खुफिया सूचना पर संयुक्त बलों ने घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया। गुरूवार शाम ज़ोवला चदूरा में मुठभेड़ शुरु हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, “घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) के दौरान मुठभेड़ हुई। अब तक एक आतंकवादी मारा गया है।” उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “बडगाम मुठभेड़, एक आतंकवादी मारा गया। अभियान जारी है।” इस वर्ष कश्मीर में हुई यह पांचवीं मुठभेड़ है जिसमें एक घुसपैठिए समेत नौ आतंकवादी मारे गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here