हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी

    Rajasthan Education News
    Rajasthan Education News: अच्छी खबर अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश कार्यक्रम जारी

    राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 मार्च से शुरू, एक अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र,

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। Rajasthan Education News: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित 3 हजार 737 राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इन स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया 11 मार्च बुधवार से शुरू होंगी, राज्य में इस बार नया शिक्षा सत्र 2026-27 एक अप्रैल से शुरू होने के कारण पिछले सत्र के मुकाबले दो माह पहले शुरू की जा रही है।ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण/क्यूं आर कोड के माध्यम से 14 मार्च से शुरू होंगे उसके बाद लॉटरी ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा संपादित कर प्रवेश दिया जाना है।

    इन स्कूलों में प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के प्रवेश के लिए 23 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। उसके बाद निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन आने पर 25 मार्च को लॉटरी के जरिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वर्तमान में राज्य के सैकड़ों स्कूलों में 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। इन स्कूलों में प्रवेश के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने पूरा प्रवेश कार्यक्रम एवं गाइडलाइन जारी की है। इन स्कूलों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है।शिक्षा विभाग इन स्कूलों में नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करेगा।

    ये रहेगा प्रवेश का कार्यक्रम | Rajasthan Education News

    • विज्ञप्ति जारी करना 11 मार्च
    • ऑनलाइन आवेदन 14 से 23 मार्च
    • आवेदन की सूची व कक्षावार रिक्त सीटों की सूचना 24 मार्च
    • लॉटरी निकालने की तिथि 25 मार्च
    • विद्यार्थियों की चयन सूची 27 मार्च
    • प्रवेश कार्य शुरू 28 मार्च
    • नया शिक्षण शुरू 1 अप्रैल

    महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 6.81 लाख अभ्यर्थी अध्ययनरत : वर्तमान में राज्य में संचालित 3 हजार 737 महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में लगभग 7 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लगभग 50 प्रतिशत सीटें रिक्त है। पिछले साल शिक्षा निदेशालय की ओर से इन स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी। इस बार आवेदन मार्च में ही लिए जाएंगे।

    महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में प्रवेश के लिए जारी महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

    महात्मा गांधी राजकीय विद्यालयों (अंग्रेजी माध्यम) / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों जिनमें प्री-प्राइमरी कक्षाएं एवं बाल वाटिकाएं संचालित की जा रही हैं उनमें कक्षा नर्सरी में समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियो के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

    जहां बाल वाटिकाएं संचालित नही है तथा जहां शुरूआती कक्षा,कक्षा प्रथम मे समस्त सीटों पर नवीन प्रवेश दिया जायेगा तथा शेष कक्षाओ मे पूर्व कक्षाओं से क्रमोन्नत / उत्तीर्ण विद्यार्थियों के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा।

    जिन कक्षाओं का परीक्षा परिणाम तत्समय तक जारी नही हो,तो ऐसी कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को एक बारगी उत्तीर्ण मानते हुए उन्हे आगामी कक्षा मे क्रमोन्नत मानते हुए शेष सीटो पर प्रवेश प्रक्रिया की जानी है तथा परिणाम जारी होने उपरान्त वास्तविक रिक्त सीटो के क्रम में प्रवेश कार्य किया जाना है।

    महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय / राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जहां सत्र 2025-26 में कक्षा 1 से 5 कक्षा 1 से 6/ कक्षा 1 से 7/ कक्षा 1 से 9/ कक्षा 1 से 11 का संचालन किया जा रहा था वहां सत्र 2026-27 में क्रमशः कक्षा 6/ कक्षा 7/ कक्षा 8/ कक्षा 10/ कक्षा 12 अंग्रेजी माध्यम का संचालन किया जायेगा व उक्त कक्षाओं में पूर्व में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं के प्रवेश उपरान्त शेष रही सीटों पर ही प्रवेश दिया जायेगा।

    वर्तमान में जहां कक्षा 1 से 10 तक अंग्रेजी माध्यम संचालित है व जिनमे कक्षा 11,प्रथम बार संचालित की जानी है, मे संकाय स्वीकृति उपरान्त प्रवेश प्रक्रिया के लिए बाद में अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जायेगे।

    इन स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए RTE के मानकों के अनुरूप सैक्शन निर्धारित किए गए हैं। कक्षा 01 से 05 तक 30 विद्यार्थी प्रति सैक्शन,कक्षा 6 से 8 में 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 9 से 12 में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन निर्धारित रहेंगे। सत्र 2026-27 में विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने के संबंध में इस कार्यालय के आदेश दिनांक 21 जुलाई 2024 की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जावे। Rajasthan Education News

    भामाशाह द्वारा गोद लेकर 50 लाख रूपये से अधिक राशि के कार्य करवाए गए हैं अथवा सम्पूर्ण विद्यालय भवन निर्मित कर जिसमें 50 लाख रूपये से अधिक राशि का व्यय हुआ है,दान दिया गया है। ऐसे भामाशाहों की मांग पर संबंधित स्कूल की प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 2 एवं सम्पूर्ण विद्यालय में प्रतिवर्ष अधिकतम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने हेतु प्रवेश कोटा निर्धारित किया गया है। यह कोटा उक्त विद्यालयों में संचालित कक्षाओं की निर्धारित सीटों के अतिरिक्त सीटों के लिए होगा।

    इनका कहना है 👇🏻

    राज्य में संचालित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम है। इन स्कूलों में गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त अंग्रेजी शिक्षा मिलती है एवं इनमें प्रवेश प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता से होते है।हम सभी शिक्षकों को मिलकर राज्य के सरकारी स्कूलों के साथ साथ महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में अधिक से अधिक संख्या में नामांकन वृद्धि हेतु प्रयास करना चाहिए एवं इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें जिससे कोई भी विद्यार्थी प्रवेश से वंचित नहीं रह सकें।

    मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष, शिक्षक संघ रेसटा, राजस्थान।

    यह भी पढ़ें:– Cricket News: क्रिकेट टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने कई रिकॉर्ड बनाये