हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश ऑपरेशन गंगा: ...

    ऑपरेशन गंगा: आईएएफ के तीन विमान 629 भारतीयों के साथ हिंडन में उतरे

    Operation Ganga sachkahoon

    नयी दिल्ली। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन सी-17 परिवहन विमान शनिवार सुबह यूक्रेन-रोमानिया, स्लोवाकिया और पोलैंड से 629 भारतीय नागरिकों को लेकर हिंडन हवाई अड्डे पर उतरे। आईएएफ ने कहा, “इन उड़ानों से भारत ने 16.5 टन राहत सामग्री को इन देशों तक पहुंचायी।” आईएएफ ने कहा ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय वायुसेना ने अब तक 2056 यात्रियों को वापस लाने के लिए 10 उड़ानें भरी हैं, जबकि युद्धग्रस्त यूक्रेन के लिए 26 टन राहत वहां पहुंचायी। ऑपरशन गंगा के तहत अब तक यूक्रेन से 11500 भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here