हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा देशभक्ति के र...

    देशभक्ति के रंग में रंगी साध-संगत, राष्ट्रीय ध्वज फहराया

    • अवतार माह की खुशी में झूमी ब्लॉक नारायणगढ़ की साध-संगत

    नारायणगढ़ (सुरजीत कुराली)। पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक नारायणगढ़ के नामचर्चा घर में नामचचर्चा का आयोजन किया गया। ब्लॉक भंगीदास यशपाल इन्सां पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर नामचर्चा का शुभारंभ किया। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। बेनती भजन के साथ प्रारंभ हुई इस नामचर्चा में खुशी प्रथाए भजनों एवं कव्वालियों के जरिए ऐसी मस्ती बिखेरी की पंडाल खुशी से झूम उठा।

    उपस्थित साध-संगत को पावन अवतार माह की बधाई देते हुए ब्लॉक भंगीदास ने साध-संगत से कहा कि पूज्य गुरु जी के मार्गदर्शन में जो मानवता भलाई कार्य चलाए जा रहे हैं उन्हें बढ़-चढ़कर गति दें। वहीं उन्होंने 15 अगस्त के दिन पौधारोपण अभियान को लेकर भी साध-संगत से तैयारियां रखने की बात कही। इस नामचर्चा के दौरान साध-संगत में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग की ड्रैस में सजे सेवादारों ने जैसे ही देशभक्ति गीत पर राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट किया तो उपस्थित साध-संगत ने भी सैल्यूट कर तिरंगे की आन-बान-शान को कायम रखने का संकल्प लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here