हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा निशुल्क त्रैम...

    निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

    Yamunanagar News
    Yamunanagar News: निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन

    प्रताप नगर (सच कहूँ/राजेंद्र कुमार)। Pratap Nagar News: जन कल्याण समिति प्रताप नगर द्वारा अपने प्रकल्प निशुल्क त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स का समापन समारोह कार्यक्रम का आयोजन उज्ज्वल एजुकेशन अकादमी, प्रतापनगर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी के एम. डी. चौ. भूप सिंह, अध्य्क्ष की भूमिका में, वरिष्ठ समाज सेवी वेद प्रकाश शर्मा ने निभाई। सबसे पहले आये हुए अतिथि गणों ने दीप प्रज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। Yamunanagar News

    समिति चैयरमैन संदीप गुप्ता और कार्यक्रम प्रभारी मधुकर चौहान ने त्रैमासिक कंप्यूटर कोर्स के बारे में बताया कि आज इस तृतीय कंप्यूटर कोर्स के माध्यम 51 बच्चों ने कंप्यूटर का कोर्स संस्था की ओर से बिल्कुल निशुल्क प्राप्त कर लिया है, उन्होंने आगे बताया कि संस्था ने 2 वर्ष पूर्व ये कंप्यूटर कोर्स शुरू किया था और संस्था इसको आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष इस कोर्स को जारी रखेगी। Yamunanagar News

    कार्यक्रम में मुख्यातिथी भूप सिंह ने बोलते हुए कहा कि जन कल्याण समिति को पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्य करते देख रहे हैं,उन्होंने संस्था प्रकल्पों के सफल संचालन के लिए सभी समिति सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी।
    कार्यक्रम अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि वो समिति के साथ जुड़कर ख़ुद को धन्य समझते हैं। उन्होंने कहा समिति द्वारा चलाये जा रहे 7 प्रकल्प एक सराहनीय कार्य है और भविष्य में भी वह अपना सहयोग संस्था को जारी रखेंगे।कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथियों में ऐडवोकेट विकास वालिया, यशपाल वालिया, संजीव वालिया, तरुण वालिया, अश्वनी वालिया, नर सिंह, शकील अंसारी, संजीव पाल, राकेश भल्ला, रमेश वर्मा, दीपक गोयल, हरविंदर सहगलआदि ने भी संस्था के कार्यो की प्रसंशा की। Yamunanagar News

    मोके पर संस्था प्रधान राजेश कश्यप, वाइस चेयरमैन पवन गुप्ता, प्रबंधक मधुकर चौहान,कैशियर प्रदीप गर्ग, महासचिव संजीव चनालिया,उपप्रधान सुशील चौधरी, उप प्रबन्धक मनोज सिंगला, सचिव अमन बिंद्रा, सचिव गगन ग्रोवर, सचिव असलम खान, उज्ज्वल अकेडमी से परमिंदर सिंह,रवीना आदि उपस्थित रहे। Yamunanagar News

    यह भी पढ़ें:– समस्याओं के समाधान के लिए वार्डवासियों ने की बैठक, जताया रोष