हमसे जुड़े

Follow us

27.1 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चौकी प्रभारी ...

    चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा-व्यवस्था

    Kairana News
    चौकी प्रभारी ने परखी बैंक शाखा की सुरक्षा-व्यवस्था

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। सुरक्षा के दृष्टिगत औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी ने पुलिस टीम के साथ में पीएनबी बैंक शाखा (Punjab National Bank) में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। मंगलवार को शामली-कैराना मार्ग पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी एसआई जितेन्द्र त्यागी पुलिस टीम के साथ में पंजाब नेशनल बैंक की स्थानीय शाखा पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने शाखा परिसर में बिना वजह बैठे लोगों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही, पुलिस टीम ने शाखा परिसर में दिखाई दिए संदिग्धों की तलाशी भी ली। चौकी प्रभारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत यहां तैनात सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– होम व फील्ड डिलीवरी देने के लिए बड़ी मात्रा में गांव-गांव में अवैध डीजल का भण्डारण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here