हमसे जुड़े

Follow us

19.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home कारोबार जुलाई में ईपी...

    जुलाई में ईपीएफओ में 10 लाख से अधिक कर्मचारी शामिल

    EPF KYC Update
    Sanketik Photo

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मौजूदा वर्ष के जुलाई में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 10 लाख से अधिक, कर्मचारी राज्य बीमा निगम में 15 लाख से अधिक और राष्ट्रीय पेंशन योजना में 66 हजार से अधिक कर्मचारी शामिल हुये हैं। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के शुक्रवार को यहां जारी रोजगार आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी। आंकड़ों में कहा गया है कि जुलाई 2022 में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन – ईपीएफओ में कुल 10 लाख 58 हजार 397 कर्मचारी जोड़े गये हैं। इनमें सात लाख 66 हजार 839 पुरुष और दो लाख 31 हजार 524 महिला कर्मचारी शामिल हैं। एक कर्मचारी अन्य श्रेणी में और 27 के संबंध में जानकारी उपलब्ध नहीं है। सितंबर 2017 से जुलाई 2022 तक ईपीएफओ में कुल पांच करोड़ 70 लाख 69 हजार 396 कर्मचारी शामिल हो चुके हैं। कर्मचारी राज्य बीमा निगम – ईएसआईसी में इसी माह में कुल 15 लाख 72 हजार 441 कर्मचारी शामिल हुए हैं।

    यह भी पढ़ें:– कांग्रेस की प्रवक्ताओं को अध्यक्ष के चुनाव पर टिप्पणी न करने की सख्त हिदायत

    इनमें 12 लाख 67 हजार 650 पुरुष और तीन लाख चार हजार 738 महिला कर्मचारी हैं। शेष 53 कर्मचारी अन्य श्रेणी में हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2022 की अवधि में ईएसआईसी में सात करोड़ आठ लाख दो हजार 535 कर्मचारी जोड़े गये हैं। आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय पेंशन योजना में जुलाई 2022 में कुल 66 हजार 44 कर्मचारी शामिल हुए हैं। इनमें केंद्र सरकार में 9785 कर्मचारी, राज्य सरकारों में 28 हजार 660 और गैर सरकारी क्षेत्र में 27 हजार 569 कर्मचारी हैं। सितंबर 2017 से जुलाई 2022 की अवधि में राष्ट्रीय पेंशन योजना 37 लाख 19 हजार 558 कर्मचारी जोड़े गये हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here