हमसे जुड़े

Follow us

10.9 C
Chandigarh
Thursday, January 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा भिवानी व दादर...

    भिवानी व दादरी जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने काम किया बंद, धरने पर बैठे

    Bhiwani News
    Bhiwani News: भिवानी व दादरी जिलों के पैक्स कर्मचारियों ने काम किया बंद, धरने पर बैठे

    पैक्स के जीएम द्वारा साथी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के बाद जीएम कार्यालय के साथ पार्क में धरना हुआ शुरू

    • कर्मचारियों की मांग: विभिन्न पैक्स में कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाए जाने के साथ, निलंबित कर्मचारी की हो बहाली
    • पैक्स कर्मचारी बोले: जब तक मांगें नहीं मानी जाएगी, खाद बांटने का कार्य रखेंगे बंद
    • पैक्स कर्मचारियों को कंप्यूटर सीखने का दिया जा चुका है प्रशिक्षण, अब कर रहे कंप्यूटर ऑपरेट की मांग, इसी मुद्दे को लेकर पैक्स अधिकारियों व कर्मचारियों के बीच है तनातनी

    भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: हरियाणा के सहकारिता विभाग के तहत कार्य करने वाली प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां कर्मचारियों के कम प्रशिक्षित होने के चलते इन दिनों विवादों में आ गई है। विवादों का कारण है इन कर्मचारियों को कंप्यूटर का ज्ञान ना होना। किसानों की सहायता के लिए बनी पैक्स कर्मचारियों को एक सप्ताह के प्रशिक्षण के बावजूद जब कार्य नहीं आया तो अधिकारियों ने सख्ती दिखाई, जिसके चलते एक कर्मचारी को आवाज उठाने पर निलंबित कर दिया गया।

    जिसके विरोध में भिवानी के हुडा पार्क में कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर पैक्स के जीएम के खिलाफ नारेबाजी की तथा काम बंद करते हुए इन दिनों किसानों को बांटी जा रही खाद वितरण के कार्य को बंद कर दिया। इस बारे में यूनियन नेताओं संदीप सैन, शिव चरण, वजीर ने बताया कि दादरी व भिवानी जिले के पैक्स कर्मचारियों ने आज से खाद बांटना बंद कर दिया है तथा धरने पर बैठ गए है। उनकी मांग है कि उन्हे हर दफ्तर में एक कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वे अपने विभागीय कार्यो को अच्छी प्रकार से कर पाए। इसके साथ ही उनके कर्मचारी साथी धर्मेंद्र को, जो कि छपार गांव के पैक्स में कार्यरत्त है उन्हे बहाल किया जाए। इसके साथ ही जीएम द्वारा कार्य का टाईम बढ़ाए जाने को वापिस लिया जाए। Bhiwani News

    उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे अपने पदों से त्यागपत्र देकर धरने पर बैठे रहेंंगे। पैक्स कर्मचारियों ने जनरल मैनेजर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन पर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप भी लगाए। गौरतलब है कि पैक्स कर्मचारियों ने बीते 22 सितंबर को हर दफ्तर में कंप्यूटर ऑपरेटर रखे जाने की मांग की थी। जबकि इससे पूर्व मई-जून महीने में पैक्स कर्मचारियों को कंप्यूटर कार्य संबंधी प्रशिक्षण दिया गया था। जिसमें वे कर्मचारी पारंगत नहीं हो पाए। बीते दिनों डिमांड के बाद जब मीटिंग हुई तो कर्मचारी नेताओं ने कंप्यूटर ऑपरेटर की मांग की तो कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच तनातनी हुई। इसी बीच छपार पैक्स के कर्मचारी धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया गया। जिसके बाद पैक्स कर्मचारी भडक़ उठे तथा आज से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए।

    यह भी पढ़ें:– मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार