हमसे जुड़े

Follow us

34.9 C
Chandigarh
Monday, March 9, 2026
More
    Home कृषि मंडिय़ों में ...

    मंडिय़ों में पहुंचा 1509 धान, उत्पादन अच्छा, किसानों के चेहरे खिले

    थानेसर अनाज मंड़ी में लगभग 12 हजार 1509 धान की आवक, बिकी 3600 रूपए क्विंटल तक

    गत वर्ष से लगभग एक हजार रूपए महंगा बिक रहा 1509 धान

    कुरुक्षेत्र। (सच कहूँ, देवीलाल बारना) अनाज मंडियों में धान की आवक शुरु हो चुकी है। जल्दी पकने वाली वैरायटी 1509 मंडिय़ों में आ गई है व इस बार किसानों को अच्छा मूल्य भी 1509 को मिल रहा है। ऐसे में 1509 धान (Paddy) के उत्पादक खुश भी नजर आ रहे हैं। थानेसर अनाज मंडी में अब तक लगभग 12 हजार क्विंटल धान पहुंच चुका है वहीं पीआर वैरायटी भी लगभग 5 हजार क्विंटल पहुंच चुकी है। बता दें कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार लगभग एक हजार रूपए प्रति क्विंटल तक रेट में इजाफा हुआ है जिससे 1509 धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। बुधवार को थानेसर अनाज मंडी में हाथ से कटाई हुई 1509 धान 3576 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका वहीं कंबाईन से कटाई की हुई 1509 धान 3440 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं बीते वर्ष यही धान लगभग 2500 से 2700 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक रहा था। वहीं दूसरी ओर अबकि बार 1509 का उत्पादन भी अच्छा हो रहा है। लगभग 22 क्विंटल प्रति एकड़ तक यह धान निकल रहा है।

    खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण : हरजीत

    थानेसर मार्किट कमेटी के सचिव हरजीत सिंह ने कहा कि धान की खरीद को लेकर सभी तैयारियां सुचारू कर दी गई हैं। शौचालय साफ करवा दिए गए हैं व हिदायत दी गई है कि रोजाना दो तीन बार साफ किए जाएं। मंडी गेट पर गेट पास जारी किए जा रहे हैं। उन्होने किसानों को आग्रह किया कि धान को सुखाकर ही अनाज मंड़ी में लेकर आएं। मंडी गेट पर गेट पास की कॉपी लेकर ही एंट्री करें। अब तक थानेसर अनाज मंडी में 1509 धान किस्म 11951 क्विंटल व पीआर 4956 क्विंटल धान पहुंच चुका है।

    यह भी पढ़ें:– मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलिन फर्नांडीस ईओडब्ल्यू कार्यालय में पेश हुईं

    1509 अबकि बार किसानों के लिए मुनाफा का सौदा : रमेश

    ज्योतिसर निवासी थानेसर अनाज मंडी के मुनीम रमेश बंसल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बार धान 1509 का रेट अच्छा होने व उत्पादन अच्छा होने के कारण मुनाफे का सौदा है। उन्होने कहा कि हालांकि गत दिनों 1509 के रेट में कुछ कमी आई थी लेकिन बुधवार को 1509 के अच्छे भाव मिले हैं जिससे किसानों को फायदा पहुंचा है। उन्होने बताया कि 1509 धान प्रति एकड़ लगभग 70 हजार रूपए का निकल रहा है।

    पीआर धान की भी हो जल्द खरीद शुरु

    किसान बूटा सिंह ने कहा कि 1509 धान अच्छे दाम में बिक रहा है। मंडी प्रशासन द्वारा लगभग सभी व्यवस्था अच्छे से की गई हैं। वहीं किसान सुरेश कुमार ने कहा कि धान पककर तैयार हो चुकी है व मंडियों में आ रही है। अब किसानों को धान की सरकारी खरीद शुरु होने का इंतजार है। मंडी प्रशासन द्वारा खरीद के लिए मंडी में अच्छी व्यवस्था की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here