हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी जलकल विभाग के...

    जलकल विभाग के सीवर प्लांट में गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक घायल

    Firozabad News
    Firozabad News: जलकल विभाग के सीवर प्लांट में गिरने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक घायल

    पंप डालने ठेकेदार के साथ गए थे तीन प्राइवेट कर्मी | Firozabad News

    गैस रिसाव के चलते मौत होने का परिजनों ने लगाया आरोप | Firozabad News

    फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज)। Firozabad News: नगर निगम के जलकल विभाग के ट्रीटमेंट पंपिंग प्लांट में मोटर मरम्मत का काम कराने ठेकेदार तीन मजदूरों को लेकर सोफीपुर स्थित प्लांट पर गया था। जहां पर उसने मजदूरो को खराब पंप निकालकर दूसरी पंप लगाने का कार्य करने को कहा गया। उसी समय दो मजदूरों का पैर अचानक से फिसल गया था तथा दोनों 30 फीट गहरी बोरवेल में चले गए।

    बताया जाता है कि सीवर में अचानक गैस के रिसाव होने से दोनों मजदूर बेहोश हो गए। इधर इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे गई । आनन फानन में दोनों को बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल फीरोजाबाद भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। इधर परिजनों ने आरोप लगाया कि बोरवेल में गैस के रिसाव के चलते दोनों की मौत हुई है। दोनों मजदूरों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। Firozabad News

    सूचना पर तत्काल विधायक सदर मनीष असीजा भी पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। वहीं महापौर श्रीमती कामिनी राठौर, उनके पति सुरेन्द्र राठौर, नगर निगम के एक्सईएन जलकल विभाग तारकेश्वर पांडेय, जेई मयंक यादव भी मौके पर पहुंचे तथा मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया।

    एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि ये श्रमिक टैंक के ऊपर पम्प सेट फिट करने गए थे। इलियास व गौरव उर्फ गोलू निवासी ओझा नगर कोटला रोड़ थाना उत्तर की मृत्यु हुई है। वहीं गुड्डू नामक मजदूर घायल हुआ है। नियमानुसार शासन से सहायता राशि मुहैया कराई जायेगी। Firozabad News

    यह भी पढ़ें:– भाजपा का असली मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास: कैलाश सिंगला

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here