हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नहाते वक्त यम...

    नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवकों की दर्दनाक मौत, कोहराम

    Kairana News
    Kairana News: नहाते वक्त यमुना में डूबे दो युवकों की दर्दनाक मौत, कोहराम

    अलग-अलग हादसों में दो परिवारों पर टूटा कुदरत का कहर

    • कैराना में परिजनों के साथ में यमुना स्नान के लिए पहुंचा था पानीपत का युवक | Kairana News
    • दूसरा हादसा बागपत क्षेत्र में शादी समारोह में गए पंजीठ निवासी युवक के साथ हुआ घटित

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: हरियाणा व उत्तर-प्रदेश के दो परिवारों पर यमुना का स्नान कहर बनकर टूटा है। अलग-अलग हादसों में दो युवकों की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसों से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। Kairana News

    पहला हादसा हरियाणा के परिवार के साथ घटित हुआ। रविवार को पानीपत की शिवनगर कॉलोनी निवासी देवेंद्र पांचाल अपने 22 वर्षीय पुत्र तुषार तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ में यमुना स्नान के लिए आया था। प्रातः करीब नौ बजे परिवार के लोग हरियाणा की ओर यमुना में स्नान करने लगे। इसी दौरान युवक तुषार नहाते वक्त यमुना में बने गहरे कुंड में समा गया। युवक को डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। सूचना पर यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई आनंद कुमार टीम के साथ में मौके पर पहुंचे। Kairana News

    उन्होंने प्राइवेट गोताखोरों को मौके पर बुलाकर यमुना में डूबे युवक की तलाश शुरू कराई। काफी जद्दोजहद के बाद दोपहर करीब ढाई बजे यमुना में डूबे युवक का शव बरामद हो गया। शव बरामद होते ही मौके पर मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा बताया गया है। वहीं, यमुना ब्रिज चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों के कहने पर मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, दूसरा हादसा क्षेत्र के गांव पंजीठ के युवक के साथ में घटित हुआ है। पंजीठ निवासी राकेश प्रजापति का 19 वर्षीय पुत्र अजय बागपत क्षेत्र के गांव सुभानपुर में रह रहे अपने पारिवारिक भतीजे की शादी में गया हुआ था।

    शनिवार को उसके भतीजे का मंढा था, जिसकी बारात रविवार शाम को गाजियाबाद के मोदीनगर में जानी थी। बताया गया है कि रविवार सुबह के अजय अपने दोस्तों के साथ में गांव सुभानपुर के पास से गुजर रही यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया। जहां पर स्नान करते वक्त यमुना में डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार दोपहर बाद युवक का शव गांव पंजीठ में पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। युवक के शव का गमगीन माहौल में गांव के श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक युवक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का बताया गया है, जिसमें बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। युवक की मौत के बाद परिवार में दो भाई व एक बहन शेष रह गए है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– हिस्ट्रीशीटर सहित दो शातिरों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान किया गिरफ्तार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here