हमसे जुड़े

Follow us

14.5 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पाकिस्तान कां...

    पाकिस्तान कांग्रेस की औलाद : Anil Vij

    Anil Vij,

    सीएए के विरोध पर गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष को घेरा, बोले- (Anil Vij)

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/सच कहूँ)। गृह मंत्री अनिल विज  (Anil Vij)  ने नागरिकता संशोधन कानून के मामले में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्त राजनीति कर रही है। विज ने कांग्रेस को पाकिस्तान का समर्थक करार देते हुए कहा कि पाकिस्तान कांग्रेस की ही औलाद है और पाकिस्तान का जन्म ही कांग्रेस की बदौलत हुआ है। उन्होंने कहा कि बच्चे से प्यार तो सभी को होता है, इसलिए यह पाकिस्तान के हाथों में खेल रहे हैं। विज ने कहा कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान और कांग्रेस के बयान एक ही पैमाने पर चल रहे हैं। चाहे वह धारा 370 की बात हो, पीओके पर कब्जा लेने या फिर नागरिकता संशोधन। इनके सुर हमेशा एक जैसे ही बजते हैं।

    •  इनका एजेंडा हमेशा ही देश की जनता को भ्रमित करके देश में अशांति का माहौल बनाने का रहा है।
    • लेकिन अब देश की जनता जागरूक हो चुकी है और उन्हें इस बात की समझ है
    • कौन सी बात देश के खिलाफ है और कौन सी बात देशहित में है।

    कानून को समझने वाले पक्ष में

    गृह मंत्री ने कहा कि जिस जेएनयू में देश के टुकड़े होने की बात होती है। वो लोग देश हित में नहीं बल्कि देश के खिलाफ ही बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के ये कानून समझ आ गया है, वह अब इसके समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। विज ने कहा कि हरियाणा में सरकार की तरफ से नागरिकता कानून को लागू करने के लिए लोगों के लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है कि कागजात निकालने शुरू किए जाएं, जिससे लोगों को नागरिकता देने की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

    मरीज के पिता को चाटा मारने वाले डॉक्टर पर कार्रवाई (Anil Vij)

    हरियाणा के जींद में नागरिक हस्पताल में एक बच्चे के पिता को सरकारी डॉक्टर ने सिर्फ इसलिए चाटा जड़ दिया, क्योंकि बच्चे का पिता डॉक्टर से उसके इलाज की विनती कर रहा था। लेकिन डॉक्टर ने दवाई न देने का बहाना बनाया और उसे चाटा जड़ दिया। इस मामले की वीडियो वायरल हुई तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने तुरंत संज्ञान लेते हुए डीजी हेल्थ को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए। इसके बाद डीजी हैल्थ ने डॉक्टर को चार्जशीट कर अंडर रूल 7 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाई करने के आदेश जारी कर दिए।

    • स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारे पास दवाइयों की कोई कमी नहीं है
    •  इस तरह का रवैया बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।