हमसे जुड़े

Follow us

17.9 C
Chandigarh
Wednesday, February 18, 2026
More
    Home खेल पांड्या के तू...

    पांड्या के तूफानी अर्द्धशतक ने भारत को 168 तक पहुंचाया

    Pandya

    एडिलेड (सच कहूँ न्यूज)। भारत ने हार्दिक पांड्या (Pandya) (63) और विराट कोहली (50) के अर्द्धशतकों की बदौलत टी20 विश्व कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में गुरुवार को इंग्लैंड के सामने 169 रन का लक्ष्य रखा।इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी के लिये बुलाया और दूसरे ही ओवर में केएल राहुल को आउट कर दिया। रोहित शर्मा ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिये 47 रन जोड़े लेकिन वह 28 गेंदों पर 27 रन ही बना सके। आदिल रशीद ने भारत की मुश्किलें बढ़ाते हुए रनगति पर लगाम लगाई और सूर्यकुमार यादव (14) का बहुमूल्य विकेट ले लिया।

    कोहली ने 40 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 50 रन बनाये | Pandya

    भारत ने 14 ओवर में सिर्फ 90 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे और उन्हें चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने के लिये विस्फोटक साझेदारी की जरूरत थी। कोहली और पांड्या ने भारत को वह साझेदारी देते हुए 40 गेंदों पर 61 रन जोड़े। कोहली हालांकि 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। कोहली ने 40 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का लगाकर 50 रन बनाये, जबकि क्रिस जॉर्डन टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में कोहली को आउट करने वाले पहले गेंदबाज बने। कोहली का विकेट गिरने के बाद भी पांड्या नहीं रुके। उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका जड़कर 29 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, जबकि आखिरी ओवर में क्रिस जॉर्डन को एक चौका और एक छक्का लगाकर भारत को 20 ओवर में 168/6 के स्कोर तक पहुंचाया। पांड्या ने अपनी दर्शनीय पारी में 33 गेंदें खेलकर चार चौकों और पांच छक्कों के साथ 63 रन बनाये। इंग्लैंड के लिये जॉर्डन ने चार ओवर में 43 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिये, जबकि क्रिस वोक्स और आदिल रशीद को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here