हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home देश Parineeti-Rag...

    Parineeti-Raghav Wedding: उदयपुर के होटल में पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे राघव-परिणीति

    Parineeti-Raghav Wedding
    Parineeti-Raghav Wedding: उदयपुर के होटल में पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे राघव-परिणीति

    Parineeti-Raghav Wedding: आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रविवार को एक-दूसरे के संग शादी के बंधन में बंध गए। कपल्स की शादी के सारे रस्मों-रिवाज उदयपुर के होटल लीला पैलेस में निभाए गए। दोनों ने अपनी शादी की फोटो भी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस पर परिणीति चोपड़ा ने लिखा- नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया। लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला।

    Parineeti-Raghav Wedding
    Parineeti-Raghav Wedding: उदयपुर के होटल में पूरे रस्मों-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधे राघव-परिणीति

    बताया जा रहा है कि शादी के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंची प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने काम में बिजी होने के कारण प्रियंका चोपड़ा के शादी में नहीं आ पाने का कारण जाहिर किया। इस दौरान मधु चोपड़ा ने कपल्स को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। इससे पहले रविवार दोपहर 3 बजे राघव चड्ढा अपने परिवार और दोस्तों के साथ नाव में बारात लेकर शादी स्थल तक पहुंचे थे। 18 बोट्स में बैंड-बाजों के साथ बारात पहुंची तो परिणीति के घरवालों ने भी बारात का भव्य स्वागत किया और उन पर फूल बरसाए। Parineeti-Raghav Wedding

    राघव की बारात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए और साथ में काला चश्मा लगाए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के वेडिंग आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किए। वह खुद इसे लेकर रविवार को उदयपुर पहुंचे थे।

    पूरे होटल को सफेद फूलों से डैकोरेट किया गया था

    दो दिनों तक चले राघव चड्ढा की शादी के कार्यक्रम में पूरे होटल को सफेद फूलों से सजाया गया था। वेलकम गेट से लेकर होटल तक को सफेद रंग के फूलों से कवर किया गया था, जिस विटेंज कार में राघव गए थे, उस पर भी सफेद रंगे के फूल थे। जब बारात की एंट्री हुई तो राघव के लिए दूल्हे का सेहरा सॉन्ग प्ले किया गया। वहीं, विदाई के दौरान जब तेनु लेके मैं जावांगा सॉन्ग प्ले किया तो राघव भी अपनी दुल्हन को देख ये गाना गाने लगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here