हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Haryana Railw...

    Haryana Railway News: हरियाणा के इस जिले में जल्द बिछेगी रेलवे लाइन, सालों का सपना हुआ पूरा, भूमि का होगा अधिग्रहण

    Haryana Railway News
    Haryana Railway News: हरियाणा के इस जिले में जल्द बिछेगी रेलवे लाइन, सालों का सपना हुआ पूरा, भूमि का होगा अधिग्रहण

    गुरुग्राम (सच कहूँ/संजय मेहरा)। Haryana Railway News: हरियाणा के नूंह जिले के मेवात क्षेत्र में पहली बार यात्री रेल सेवा शुरू होने जा रही है। यह ऐतिहासिक कदम केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली-सोहना-नूंह-फिरोजपुर झिरका-अलवर रूट को रेल नेटवर्क में शामिल करने के फैसले के बाद संभव हुआ है। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2500 करोड़ रुपये तय की गई है, जिसकी आधिकारिक मंजूरी केंद्र सरकार ने भी दे दी है। इस रेलवे लाइन की काफी समय से मांग थी।

    लंबे समय से चल रही थी रेल लाइन की मांग | Haryana Railway News

    इस रेल लाइन की नींव 1971 में पड़ी थी, जब उनके पिता मरहूम चौधरी तय्यब हुसैन ने गुड़गांव से सांसद बनने के बाद इस क्षेत्र के लिए रेलवे लाइन की मांग की थी। उसी साल केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव पर सर्वे भी करवाया था। अब लगभग 5 दशक बाद यह सपना साकार हो रहा है।

    बीजेपी कार्यकतार्ओं ने मनाया जश्न

    रेल परियोजना को हरी झंडी मिलने के बाद पूरे मेवात क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। क्षेत्रवासियों ने भी इस घोषणा को लेकर प्रसन्नता जताई और इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम माना। Haryana Railway News

    यह भी पढ़ें:– Corona Virus News: जींद में कोरोना ने दी दस्तक