हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार यात्री वाहनों...

    यात्री वाहनों की बिक्री 13 फीसदी बढ़ी

    Passenger vehicle sales up 13 percent

    नई दिल्ली। यात्री वाहनों और दुपहिया वाहनों की बिक्री (Passenger Vehicle Sales) में नवंबर में 13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वाहन निर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में देश में 2,85,367 यात्री वाहन बिके जो पिछले साल नवंबर की तुलना में 2,53,139 के आँकड़े की तुलना में 12.73 प्रतिशत अधिक है। इनमें कारों की बिक्री 10.50 प्रतिशत बढ़कर 1,70,418 इकाई हो गई। उपयोगी वाहनों की बिक्री 17.16 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,03,525 इकाई और वैनों की बिक्री 8.23 प्रतिशत बढ़कर 11,424 इकाई पर पहुँच गई। दुपहिया वाहनों की बिक्री में 13.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। नवंबर 2019 में देश में 14,10,939 दुपहिया वाहन बिके थे।

    इस साल नवंबर में यह आँकड़ा 16,00,379 इकाई पर पहुँच गया। इनमें मोटरसाइकिलों की बिक्री 14.90 प्रतिशत बढ़कर 10,26,705 इकाई पर और स्कूटरों की बिक्री 9.29 फीसदी की वृद्धि के साथ 5,02,561 इकाई रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री 57.64 प्रतिशत घटकर 23,626 इकाई रह गई। यात्री वाहनों का निर्यात घटा है जबकि दुपहिया वाहनों का निर्यात बढ़ा है। नवंबर में 41,177 यात्री वाहन निर्यात किये गये जो एक साल पहले के मुकाबले 29.32 प्रतिशत कम है। दुपहिया का निर्यात 27.23 फीसदी बढ़कर 3,80,611 इकाई रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।