हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    Lok Sabha Election 2024: पाव भाजी वाला बनने चला सांसद!

    Gurugram News

    Lok Sabha Election 2024: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। गुरुग्राम लोकसभा सीट प्रदेश की हॉट सीट बनी हुई है। यहां पर भाजपा ने राव इंद्रजीत को मैदान में उतारा है जो 2004 से इस सीट से सांसद बन रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को टिकट दी है। इस सीट से 26 प्रत्याशी मैदान में हैं। Gurugram News

    दो बार राष्ट्रपति चुनाव, दो बार विधानसभा में भी आजमाया हाथ | Gurugram News

    इनमें से एक प्रत्याशी है कुशेशवर भगत। वह तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वे दो बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। यहीं नहीं कुशेशवर भगत ने दो बार राष्टÑपति चुनाव के लिए भी नामांकन भरा था। कुशेशवर यादव मात्र नामांकन भरने के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि उनकी प्रसिद्धी का राज है स्वादिष्ट पाव भाजी। जी हां वे पाव भाजी की रेहड़ी लगाते हैं। Gurugram News

    1996 से गुरुग्राम के सेक्टर 15 में पाव भाजी की रेहड़ी लगाने वाले कुशेशवर की पाव भाजी के लोग दीवाने हैं। उनका मानना है कि गुरुग्राम लोकसभा में 9 विधानसभा क्षेत्र हैं और इनमें 900 समस्याएं हैं, लेकिन उनका समाधान करने वाला कोई नहीं है। मूल रूप से बिहार के रहने वाले कुशेश्वर भगत बिहार मुुंबई से पाव भाजी बनाना सीख कर आए है। उनकी पाव भाजी की खासियत ये भी है कि यह शुद्ध तरीके से बटर में बनाई जाती है। Gurugram News

    Heatwave Alert: इस बार खूब होगा गर्मी का तांडव, बरसेगी आग, जलेगी दुनिया! जानें महत्वपूर्ण कारण!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here