हमसे जुड़े

Follow us

13.5 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब निगम अधिकारिय...

    निगम अधिकारियों व पार्षद के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

    Protested, Councilor, Raised, Villagers, Punjab

    गंदगी व टूटी सड़कों से निजात पाने के लिए दी संघर्ष की चेतावनी

    लुधियाना (रघुबीर सिंह)। नगर निगम अधिकारियों व वार्ड पार्षद की कथित लापरवाही के चलते वार्ड नंबर एक के अधीन आते गुरबख्श कालोनी के निवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते आज कालोनी निवासियों ने भाजपा स्लेम टाबरी मंडल के अध्यक्ष दीपक गुप्ता के नेतृत्व में पार्षद व निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    कालोनी निवासियों ने बताया कि उक्त मोहल्ले में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कें जगह- जगह से टूटी पड़ी हैं, जिस कारण हमेशा बीमारियां फैलने का डर सताता रहता है। मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष गंदगी के कारण भयानक बीमारियों कालोनी निवासियों को अपनी चपेट में ले लेती हैं।

    इस बारे में पार्षद रणधीर सिंह सिबीया को कई बार अवगत करवाया जा चुका है और निगम अधिकारियों को भी बकायद शिकायत की गई है, किन्तु कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्दी ही मोहल्ले की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हुई और सड़क की मुरम्मत न करवाई गई तो क्षेत्र निवासी पार्षद व नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए मजबूर होंगे।

    इस मौके जगराम यादव, राजेश कुमार, शिवम, बिंटा पुजारी, रणजीत, रूप चंद, सुनील कुमार, अजय गुप्ता, हरी ओम, योगिन्द्र, सतनाम, नंनद कुमार, ओम नाथ, राहुल, राजेश कुमार, कमलेश, शिव नाथ आदि मौजूद थे।

    क्या कहते हैं पार्षद

    इस संबंध में जब पार्षद रणधीर सिंह सिबीया से बात की गई तो उन्होंने कहा कि सड़कों का काम चल रहा है। ठेकेदारों की हड़ताल के कारण काम रुक गया है। सड़क की खस्ता हालत कारण कूढ़े वाली गाड़ी भी नहीं आ रही, लेकिन सारी समस्या का समाधान जल्दी ही कर दिया जाएगा।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।