हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल 51 पै...

    पेट्रोल 51 पैसे, डीजल 61 पैसे महंगा

    Petrol and Diesel Price

    नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत लगातार 14वें दिन बढ़ते हुये शनिवार को 79 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 51 पैसे बढ़कर 78.88 रुपये प्रति लीटर हो गई जो 03 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल के मूल्य में 61 पैसे की वृद्धि के साथ यह रिकॉर्ड 77.67 रुपये प्रति लीटर बिका।

    Petrol and Diesel

    देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 07 जून से लगातार बढ़ रहे हैं। इन 14 दिनों में पेट्रोल 7.62 रुपये यानी 10.63 प्रतिशत और डीजल 8.28 रुपये यानी 11.93 प्रतिशत महंगा हो चुका है। पेट्रोल की कीमत कोलकाता और मुंबई में 49-49 पैसे बढ़कर क्रमश: 80.62 रुपये और 85.70 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गई। चेन्नई में इसका मूल्य 45 पैसे बढ़कर 82.27 रुपये प्रति लीटर रहा। डीजल कोलकाता में 54 पैसे महंगा होकर 73.07 रुपये, मुंबई में 58 पैसे महँगा होकर 76.11 रुपये और चेन्नई में 52 पैसे की वृद्धि के साथ 75.29 रुपये प्रति लीटर बिका।

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही-

          महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————78.88(+0.51)——-77.67(+0.61)
    • कोलकाता———80.62(+0.49)——-73.07(+0.54)
    • मुंबई————-85.70(+0.49)——-76.11(+0.58)
    • चेन्नई————82.27(+0.45)——-75.29(+0.52)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।