हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल 13 महीने के उच्चतम स्तर पर

    petrol-diesel

    नई दिल्ली। नये साल के पहले दिन टिकाव के बाद गुरुवार को देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़कर 13 महीने से अधिक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गये। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 11 पैसे महँगा होकर 75.25 रुपये प्रति लीटर बिका जो 24 नवंबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल की कीमत भी 14 पैसे बढ़कर 29 नवंबर 2018 के बाद के उच्चतम स्तर 68.10 रुपये प्रति लीटर पर पहुँच गयी।

    कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल आठ-आठ पैसे महँगा होकर क्रमश: 77.87 रुपये और 80.87 रुपये प्रति लीटर बिका। चेन्नई में इसकी कीमत सात पैसे बढ़कर 78.20 रुपये प्रति लीटर हो गयी। डीजल के दाम कोलकाता और चेन्नई में 11-11 पैसे बढ़े। कोलकाता में आज एक लीटर डीजल 70.49 रुपये का और चेन्नई में 71.98 रुपये का मिला। मुंबई में इसकी कीमत 12 पैसे की वृद्धि के साथ 71.43 रुपये प्रति लीटर रही।