हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home कारोबार पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार क्यों बढ़ रहे हैं?

    Petrol and diesel prices stable after six consecutive days of hike

    नयी दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रोज नयी ऊंचाई को छू रहे हैं। देश के चार बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 31 पैसे तक महंगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 27 पैसे महंगा हुआ और इसकी कीमत 91.80 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। यहां डीजल की कीमत 30 पैसे बढ़कर 82.36 रुपये प्रति लीटर रही। गत 04 मई से अब तक दिल्ली में पेट्रोल 1.40 रुपये और डीजल 1.63 रुपये महंगा हो चुका है। इन आठ दिनों में छह दिन दाम बढ़े हैं जबकि दो दिन स्थि​र रहे हैं।

    पेट्रोल की कीमत मुंबई और कोलकाता में 26-26 पैसे तथा चेन्नई में 24 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.12 रुपये, चेन्नई में 93.62 रुपये और कोलकाता में 91.92 रुपये का हो गया। डीजल की कीमत मुंबई में 31 पैसे बढ़कर 89.48 रुपये, चेन्नई में 29 पैसे बढ़कर 87.25 रुपये और कोलकाता में 30 पैसे बढ़कर 85.20 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

        शहर                          पेट्रोल                        डीजल 

    • दिल्ली                      91.80                     82.36
    • मुंबई                        98.12                     89.48
    • चेन्नई                      93.62                     87.25
    • कोलकाता                  91.92                     85.20

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।