हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home कारोबार दिल्ली में पे...

    दिल्ली में पेट्रोल 29 पैसे, डीजल 34 पैसे महंगा

    Petrol Diesel Price

    नयी दिल्ली। एक दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में शुक्रवार को फिर बढ़ोतरी की गई। देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम 29 पैसे तक और डीजल के दाम 36 पैसे तक बढ़ाये गये। इस दिनों दोनों जीवाश्म ईंधनों के दाम ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर हैं और रोज नये रिकॉर्ड बन रहे हैं। दिल्ली में डीजल भी आज की वृद्धि के बाद 83 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है जबकि मुंबई में यह पहली बार 90 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया। चेन्नई में पेट्रोल पहली बार 94 रुपये प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 92.34 रुपये और और डीजल की कीमत 34 पैसे बढ़कर 82.95 रुपये प्रति लीटर पर हो गई। इस महीने दिल्ली में अब तक पेट्रोल 1.94 रुपये और डीजल 2.22 रुपये महंगा हो चुका है।

    मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 29 पैसे, 25 पैसे और 28 पैसे बढ़ी। एक लीटर पेट्रोल मुंबई में 98.65 रुपये, चेन्नई में 94.09 रुपये और कोलकाता में 92.44 रुपये का का बिका। डीजल की कीमत मुंबई में 36 पैसे बढ़कर 90.11 रुपये, चेन्नई में 32 पैसे बढ़कर 87.81 रुपये और कोलकाता में 34 पैसे बढ़कर 85.79 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

    देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:-

        शहर                            पेट्रोल                          डीजल 
    • दिल्ली                       92.34                       82.95
    • मुंबई                        98.65                       90.11
    • चेन्नई                       94.09                       87.81
    • कोलकाता                   92.44                       85.79

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।