हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home कारोबार लगातार दूसरे ...

    लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती

    Petrol and Diesel

    नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में नरमी को देखते हुए सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम में 23 पैसे से 26 पैसे तक और डीजल के दाम में 35 पैसे से 37 पैसे प्रति लीटर तक कम किये गये हैं। गुरुवार को पेट्रोल 14-16 पैसे तक और डीजल 19-20 पैसे सस्ता हुआ था। दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 26 पैसे घटकर 81.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 35 पैसे घटकर 72.02 रुपये प्रति लीटर रह गए।

    वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल के 25 पैसे घटकर 87.82 रुपये और डीजल 37 पैसे कम होकर 78.48 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल के दाम 25 पैसे कम होकर 82.67 रुपये और डीजल के 35 पैसे घटकर 75.52 रुपये प्रति लीटर रहे। चेन्नई में दोनों ईंधन के दाम क्रमशः 84.21 रुपये और 77.73 रुपये प्रति लीटर रह गया। यहां पेट्रोल 23 और डीजल 33 पैसे सस्ता हुआ है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।