हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश पेट्रोल-डीजल ...

    पेट्रोल-डीजल और महंगे

    Petrol and diesel prices rise for the eighth consecutive day

    दो महीने बाद हुई दामों में वृद्धि

    नई दिल्ली (एजेंसी)। दो महीने से अधिक समय में मंगलवार को पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 15 पैसे महंगा होकर 90.55 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। डीजल की कीमत 18 पैसे बढ़ी और यह 80.91 रुपये प्रति लीटर हो गया। इस साल 27 फरवरी के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं। इस बीच 24 मार्च, 25 मार्च, 30 मार्च और 15 अप्रैल को इनके दाम घटाये गये थे जबकि शेष दिन कीमतें स्थि​र रहीं थीं। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल 12-12 पैसे महंगा होकर क्रमश: 96.95 रुपये और 92.55 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। कोलकाता में इसकी कीमत 14 पैसे बढ़कर 90.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई। डीजल मुंबई में 17 पैसे, चेन्नई में 15 पैसे और कोलकाता में 17 पैसे महंगा हुआ। मुंबई में इसकी कीमत 87.98 रुपये, चेन्नई में 85.90 रुपये और चेन्नई में 83.78 रुपये प्रति लीटर रही। पेट्रोल-डीजल के दाम की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं। देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार रही:

    शहर का नाम             पेट्रोल रुपये/लीटर          डीजल रुपये/लीटर
    दिल्ली                         90.55                    80.91
    मुंबई                          96.95                    87.98
    चेन्नई                          92.55                    85.90
    कोलकाता                    90.76                    83.78

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।