हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home कारोबार लगातार छठे दि...

    लगातार छठे दिन स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

    Diesel Prices

    नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम रविवार को लगातार छठे दिन स्थिर रहे। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत आज 80.43 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। यह 27 अक्टूबर 2018 के बाद का उच्चतम स्तर है। डीजल का मूल्य भी 80.53 रुपये प्रति लीटर के रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर रहा। इससे पहले जून में दिल्ली में पेट्रोल 9.17 रुपये यानी 12.87 प्रतिशत और डीजल 11.14 रुपये यानी 16.05 प्रतिशत महँगा हुआ था। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10 रुपये, 87.19 रुपये और 83.63 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रही। डीजल के भाव भी कोलकाता में 75.64 रुपये, मुंबई में 78.83 रुपये और चेन्नई में 77.72 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहे।

    Diesel Prices

    देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये प्रति लीटर में) इस प्रकार रही:

       महानगर———–पेट्रोल—————–डीजल

    • दिल्ली————80.43(स्थिर)———-80.53(स्थिर)
    • कोलकाता———82.10(स्थिर)———-75.64(स्थिर)
    • मुंबई————-87.19(स्थिर)———-78.83(स्थिर)
    • चेन्नई————83.63(स्थिर)———-77.72(स्थिर)

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।