हमसे जुड़े

Follow us

11.4 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान टक्कर से महिल...

    टक्कर से महिला की मौत, भतीजा घायल

    श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिले के घमूडवाली थाना क्षेत्र में पिकअप और मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला का भतीजा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक 52-एलएनपी मांझूवास निवासी सिकंदर जाट अपनी ताई शांति देवी को कल मंगलवार सुबह मोटरसाइकिल पर लेकर बींझबायला जा रहा था। जब वह रास्ते में इंद्रसेन मोड की ढाणी के पास पहुंचा तो विपरित दिशा से आ रही एक पिकअप गाड़ी से भिड़ंत हो गई।

    यह भी पढ़ें:– राजे के स्वागत के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की कटी जेब कटी, 22 हजार रुपए हुए पार

    पुलिस के मुताबिक टक्कर इतनी जोर से हुई कि शांति देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सिकंदर को लोगों ने तुरंत ही श्रीगंगानगर जिला अस्पताल के लिए रवाना कर दिया। उसका इलाज चल रहा है। शांति देवी का शव पुलिस ने घमूडवाली के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मांझूवास निवासी रघुवीर जाट द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पिकअप के चालक हरीकृष्ण जाट पर तेजी और लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here