हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी तमंचा व जिंदा...

    तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    Kairana News
    Kairana News: तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को चालान करके जेल भेज दिया है।

    एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार रात्रि कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान जंधेड़ी-भूरा मार्ग पर स्थित इस्सापुर खुरगान जाने वाले खड़ंजे वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता फुरकान निवासी ग्राम जंधेड़ी बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसे जेल भेज दिया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– मोरना चीनी मिल के विस्तारिकरण पर भाजपाईयों ने किया मिष्ठान वितरण