हमसे जुड़े

Follow us

12.9 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Kalraj Mishra : खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का करें नाम रोशन: मिश्र

    Rajasthan News
    खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान का करें नाम रोशन: मिश्र

    जयपुर (वार्ता)। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) ने एशियन खेल और एशियाई पैरा खेल 2022 में राजस्थान से भाग लेने वाले और विजेता रहे खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को गुरुवार को सम्मानित किया। मिश्र यहां राजभवन में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद करते हुए उनकी हौसला अफजाई करते हुए आगामी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। Rajasthan News

    मिश्र ने एशियाई खेल और पैरा खेल के शीर्ष पदक प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि किसी खेल में देश को पदक मिलता है तो इससे खिलाड़ी का ही नहीं पूरे देश का नाम चमकता है। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी को चाहिए कि वह खेलों में आंगिक अनुशासन रखते हुए, पूर्ण प्रतिबद्ध होकर अपना सर्वोत्कृष्ट देने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि देश और राज्य में खेल प्रशिक्षण सुविधाओं के विकास के साथ ही खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    सभी के लिए गौरव की बात | Rajasthan News

    उन्होंने राजस्थान के खिलाड़ियों द्वारा सर्वाधिक पदक प्राप्त करने को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रयास किया जाएगा कि यहां के खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हर संभव सहयोग मिले। राज्यपाल ने कहा कि एशियन खेलों में राजस्थान के एथलीटों ने पूर्ण समर्पण, धैर्य और खेल भावना से खेलते हुए राजस्थान का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।

    उन्होंने खिलाड़ियों से एक एक कर संवाद करते हुए कहा कि भविष्य में और दोगुने जोश और जुनून से सभी खेलें। इसी से भारत खेलों में विश्व भर में अपना और महत्वपूर्ण स्थान बना सकेगा। उन्होंने पदक प्राप्त करने वालों और इन खेलों में प्रतिभागी रहे खिलाड़ियों को राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए खेलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव सुबीर कुमार और प्रमुख विशेषाधिकारी गोविंद राम जायसवाल भी मौजूद थे। Rajasthan News

    यह भी पढ़ें:– Cricket World Cup: साजिश? आखिरी मिनट में बदली गई थी पिच! आईसीसी ने किया ये बड़ा खुलासा!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here