हमसे जुड़े

Follow us

32 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरसा में बदला...

    सरसा में बदला मौसम, शाह सतनाम जी धाम में जोरदार बारिश

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शाह सतनाम जी धाम सरसा में आज जोरदार बारिश हुई। वहीं राजस्थान, पंजाब, यूपी, दिल्ली समेत अनेक राज्यों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में दो दिनों तक भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है।

    मौसम विभाग के अधिकारियों ने मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मालवा क्षेत्र में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है, जबकि माझा और दोआबा में हल्की बारिश हो सकती है। इसी तरह शुक्रवार को भी पूरे पंजाब में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है।

    बारिश से फसलों को और नुकसान | Punjab Weather Report

    वहीं दूसरी ओर आने वाले दिनों में अचानक से मौसम में बदलाव की सूचना मिलते ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले तीन-चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पटियाला, मोगा सहित अन्य इलाकों में ओलावृष्टि से खड़ी गेहूं को काफी नुकसान हुआ है। आगे बारिश से फसलों को और नुकसान हो सकता है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here