हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Himachal Bus Accident Updates: हिमाचल बस हादसे को लेकर PM ने किया ये बड़ा ऐलान! 14 की मौत की पुष्टि, शवों की तलाश जारी

    Himachal Accident
    Himachal Bus Accident Updates: हिमाचल बस हादसे को लेकर PM ने किया ये बड़ा ऐलान! 14 की मौत की पुष्टि, शवों की तलाश जारी

    Himachal Bus Accident Updates: सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शिमला–सोलन से कुपवी की ओर जा रही एक निजी बस हरिपुरधार क्षेत्र के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। Himachal Accident

    हादसे के बाद उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री नाहन स्थित अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि हादसा तकनीकी खराबी, तेज रफ्तार या अधिक सवारियों के चलते हुआ। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनता ने प्रशासन का भरपूर साथ दिया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। अब तक नौ मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं और शेष प्रक्रिया जारी है।

    इससे पहले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाज पर होने वाला पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को बेहतर उपचार के लिए शिमला रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। Himachal Accident

    22 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया

    मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि बस में लगभग 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए 22 से अधिक घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराना और मृतकों की आधिकारिक पहचान सुनिश्चित करना है।

    इस दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जाए और घायलों के इलाज में कोई कमी न रहे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस त्रासदी पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में स्थानीय लोग, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मिलकर राहत एवं बचाव कार्य करते दिखाई दे रहे हैं, जो इस भीषण हादसे के बीच मानवीय संवेदना का उदाहरण प्रस्तुत करता है। Himachal Accident