हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश चंद्रयान 3 को...

    चंद्रयान 3 को लेकर पीएम मोदी ने दी ये खुशखबरी

    Jaipur News
    Jaipur News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 9 दिसंबर को जयपुर में ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का उद्घाटन करेंगे

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज देशवासियों से चंद्रयान 3 महाक्विज में भाग लेने की अपील करते हुये कहा कि अब इसमें 15 लाख से अधिक लोग हिस्सा ले चुके हैं। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 105 वीं कड़ी में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा ‘मन की बात’ के एक और एपिसोड में मुझे आप सभी के साथ देश की सफलता को, देशवासियों की सफलता को, उनकी प्रोत्साहित करने वाली जीवन यात्रा को साझा करने का अवसर मिला है। इन दिनों सबसे ज्यादा पत्र, सन्देश,जो उन्हें मिले हैं वो दो विषयों पर बहुत अधिक है। पहला विषय है, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और दूसरा विषय है दिल्ली में जी 20 का सफल आयोजन।

    उन्होंने कहा कि देश के हर हिस्से से, समाज के हर वर्ग से, हर उम्र के लोगों के, उन्हें अनगिनत पत्र मिले हैं। जब चंद्रयान-3 का लैंडर चंद्रमा पर उतरने वाला था, तब करोड़ों लोग अलग-अलग माध्यमों के जरिए एक साथ इस घटना के पल-पल के साक्षी बन रहे थे। इसरो के यूट्यूब लाइव चैनल पर 80 लाख से ज्यादा लोगों ने इस घटना को देखा जो अपने आप में ही एक रिकार्ड है। इससे पता चलता है कि चंद्रयान-3 से करोड़ों भारतीयों का कितना गहरा लगाव है।

    चंद्रयान की इस सफलता पर देश में इन दिनों एक बहुत ही शानदार चंद्रयान 3 महाक्विज प्रतियोगिता भी चल रही है। मायगोव पोर्टल पर हो रही इस प्रतियोगिता में अब तक 15 लाख से ज्यादा लोग हिस्सा ले चुके हैं। मायगोव की शुरूआत के बाद यह किसी भी क्विज में सबसे बड़ी भागीदारी है। उन्होंने कहा, ‘मैं तो आपसे भी कहूँगा कि अगर आपने अब तक इसमें हिस्सा नहीं लिया है तो अब देर मत करिए, अभी इसमें, छ: दिन और बचे हैं। इस क्विज में जरुर हिस्सा लीजिये।

    यह भी पढ़ें:– नोएडा में कुत्ते का पोस्टर हटाना पड़ा युवक को बड़ा भारी, महिला ने कॉलर पकड़ा, थप्पड़ जड़े

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here