हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी की ...

    पीएम मोदी की मां के लिए ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने मांगी दुआ

    PM-Modi-Mother

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा को तबीयत बिगड़ने पर बुधवार सुबह यहां के निजी अस्पताल यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार श्रीमती हीरा बा की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। वहीं आदरणीय ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने पीएम मोदी की मां के स्वाथ्य को लेकर ट्वीट किया है। रूह दी ने लिखा कि #HeerabenModi के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए मेरी हार्दिक प्रार्थना है! वह जल्द ठीक हों और स्वस्थ रहें!

    मोदी मां का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे

    Narendra Modi

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को मां हीरा बा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने यहां यू एन मेहता इंस्टीट्यूट आफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे। श्रीमती हीरा बा की तबीयत बिगड़ने पर सुबह इस अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के बुलेटिन के अनुसार प्रधानमंत्री की मां का स्वास्थ्य स्थिर है। वरिष्ठ चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है। श्रीमती हीरा बा की आयु 99 वर्ष से अधिक है।

     उधर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि एक मां और बेटे के बीच का प्यार अनन्त और अनमोल होता है। मोदी जी, इस कठिन समय में मेरा प्यार और समर्थन आपके साथ है। मैं आशा करता हूं आपकी माताजी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here