हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश पीएम मोदी ने ...

    पीएम मोदी ने लोकमान्य तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Chandra Shekhar Azad

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानियों लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को सिलसिलेवार ट्वीट संदेशों में कहा, ‘मैं महान लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर नमन करता हूं। उनके विचार तथा सिद्धांत मौजूदा परिस्थितियों में पहले से भी अधिक प्रासंगिक हैं जब 130 करोड़ भारतीयों ने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का निर्णय लिया है जो आर्थिक रूप से समृद्ध और सामाजिक तौर पर प्रगतिशील हो। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘लोकमान्य तिलक भारतीय मूल्यों और आदर्शों में गहरा विश्वास रखते थे।

    भारत मां के बहादुर सपूत थे चंद्रशेखर आजाद

    शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के बारे में उनके विचार अनेक लोगों को आज भी प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे शीर्ष संस्थानों की स्थापना की जो लंबे समय से अमूल्य योगदान देते आ रहे हैं। महान क्रांतिकारी और देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर करने वाले चंद्रशेखर आजाद को याद करते हुए मोदी ने कहा, ‘भारत मां के बहादुर सपूत तथा असाधारण व्यक्तित्व चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं। युवावस्था में ही उन्होंने अपने आप को साम्राज्यवाद से देश की आजादी के लिए झोंक दिया। वह भविष्य के बारे में सोचने के साथ-साथ मजबूत भारत का सपना देखते थे।

    बाल गंगाधर तिलक को नायडू ने किया नमन

    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को उनकी जयंती पर नमन किया है। नायडू ने शुक्रवार को यह यहां जारी एक संदेश कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को रूप देने वालों में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की आज जयंती है। वह एक समर्पित देशभक्त, विद्वान और निर्भीक पत्रकार थे। आने वाली पीढ़ियों हमेशा उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी। नायडू अपने संदेश में बाल गंगाधर तिलक की इस प्रसिद्ध उक्ति -‘स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, मैं इसे ले कर रहूंगा’- का भी उल्लेख किया।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।