हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More

    PM Modi’s statement on Iran US attack: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी का आया ये बड़ा बयान!

    US-Iran Attacks
    PM Modi's statement on Iran US attack: ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद पीएम मोदी का आया ये बड़ा बयान!

    PM Modi’s statement on Iran US attack: नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। इसी बीच अमेरिका ने रविवार तड़के ईरान के तीन प्रमुख परमाणु प्रतिष्ठानों — फोर्डो, नतांज और एस्फाहान पर हवाई हमला किया। इन घटनाओं के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत कर क्षेत्रीय तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की। US-Iran Attacks

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस संवाद की जानकारी रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा की। उन्होंने कहा: “ईरान के राष्ट्रपति से बातचीत कर मौजूदा स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। हाल की घटनाओं पर गहरी चिंता प्रकट की है। हमने क्षेत्र में तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के रास्ते को अपनाने और शांति व स्थिरता की बहाली की आवश्यकता पर जोर दिया।”

    अमेरिका का हमला और उसका उद्देश्य | US-Iran Attacks

    भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे, अमेरिका ने ईरान के तीन महत्वपूर्ण परमाणु केंद्रों पर हवाई हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बयान जारी कर कहा कि, “ईरान पिछले चार दशकों से अमेरिका के हितों के खिलाफ काम कर रहा है। यह हमला उसकी परमाणु क्षमता को नष्ट करने के इरादे से किया गया है।”

    इस हमले के बाद स्थिति और गंभीर हो गई जब ईरान ने 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें इज़रायल की ओर दागीं। इज़रायल डिफेंस फोर्स (IDF) के अनुसार, ईरान ने रविवार सुबह तेल अवीव, हाइफा और यरुशलम जैसे प्रमुख शहरों को निशाना बनाते हुए हमला किया।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तेल अवीव और हाइफा में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। इज़रायली रक्षा प्रणाली ने हमलावर मिसाइलों को बीच में रोकने का प्रयास किया। IDF की ओर से एक आधिकारिक बयान में कहा गया: “हमने इज़रायल की ओर आने वाली ईरानी मिसाइलों की एक और लहर को ट्रैक किया है।” US-Iran Attacks

    US attacks iran: आखिरकार अमेरिका ने कर ही दिया ईरान पर हमला! तीन परमाणु ठिकाने किये ध्वस्त