हमसे जुड़े

Follow us

15.6 C
Chandigarh
Sunday, February 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी युवक पर चाकू ...

    युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    Bulandshahr News
    स्याना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का उपचार करते चिकित्साक व कोतवाली में पुलिस गिरफ्त में आरोपित नाजिम।

    तावा तोड़ चाकू से बार करने वाला आरोपित पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    बुलन्दशहर/स्याना (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। मामा के घर ममेरी बहनों की शादी में शामिल होने आए युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Bulandshahr News

    गुलावठी के मोहल्ला रामनगर ईदगाह मार्ग निवासी वसीम ने कोतवाली पर तहरी देकर बताया कि शनिवार की देर शाम पीड़ित का भाई अनीस नगर के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मामा इकबाल की दो बेटियों की शादी में शामिल होने के लिए आया था। तहरीर के अनुसार रात्रि नौ बजे मोहल्ला इस्लामनगर निवासी नाजिम ने नगर के बुलन्दशहर बस स्टैंड के निकट अनीस के पेट पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। Bulandshahr News

    घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर के अनुसार बुलन्दशहर उपचार के दौरान अनीस की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वहीं रविवार को पुलिस ने आरोपित को नगर के बुलंदशहर बस स्टैण्ड के निकट बने शौचालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– खेतों में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here