हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पुलिस ने चोरी...

    पुलिस ने चोरी पके माल सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    Bulandshahr News
    Bulandshahr News: पुलिस ने चोरी पके माल सहित दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    चोरी के माल सहित अवैध असलहा बरामद | Bulandshahr News

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ/कपिल देव इन्सां)। Bulandshahr News: औरंगाबाद थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी ईदगाह के समीप से दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार। पकड़े गये चोरों के कब्जे से असलाह बरामद कर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर सादाब के सिलाई कारखाने से चुराया गया कीमती सामान भी किया बरामद।

    पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को अपने नाम फैजान पुत्र गुलजार व कासिम उर्फ तोता पुत्र सहफुल्ला निवासी देहली दरवाजा कस्बा औरंगाबाद बताया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दो सिलाई मशीन ओटोमेटिक एक होम थियेटर मय रिमोट किए बरामद जो उन्होंने नूर तालाब के पास सादाब के सिलाई कारखाने से चुराये थे। अभियुक्तों की तलाशी में बारह बोर के दो तमंचे तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। Bulandshahr News

    थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फैजान पर चार तथा कासिम पर एक मुकदमा दर्ज पाया गया है। पुलिस पार्टी में थाना प्रभारी विनोद कुमार, कस्बा चौकी इंचार्ज विनोद कुमारअहलावत,एस आई अकरम खान, कांस्टेबल गौरव तथा रवीन्द्र कुमार शामिल रहे। Bulandshahr News

    यह भी पढ़ें:– Aam Aadmi Party: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ ‘आप’ की डॉक्टर इकाई ने किया प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here