हमसे जुड़े

Follow us

25.1 C
Chandigarh
Thursday, April 9, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस कांस्टे...

    पुलिस कांस्टेबल पेपर लीक : 2 और आरोपी गिरफ्तार

    Police constable paper leak sachkahoon

    कैथल (एजेंसी)। हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई परीक्षा का पर्चा लीक होने के मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। पुलिस अधीक्षक लोकेन्द्र सिंह ने वीरवार को बताया कि कैथल पुलिस ने दो और आरोपियों को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि अंकित और विकास को जींद के धमतान साहिब से गिरफ्तार किया गया है। इन्हें भी प्रमुख आरोपी हिसार निवासी नरेंद्र ने आंसर की उपलब्ध करवाई थी। प्रकरण में सबसे पहले 7 अगस्त को दो आरोपियों संदीप व गौतम को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास पुलिस को आंसर की मिली थी। बाद में इनकी निशानदेही पर और गिरफ्तारियां हुईं। पुलिस के अनुसार नरेंद्र ने हिसार के ही राजकुमार से एक करोड़ रुपये में आंसर की प्राप्त की थी और बाद में नरेंद्र के गिरोह ने 12 से 18 लाख रुपये में आंसर की उपलब्ध करवाई गई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।