हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद में...

    गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश घायल, गिरफ्तार

    Ghaziabad Crime
    Ghaziabad Crime गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़: दो शातिर बदमाश घायल, गिरफ्तार

    गाजियाबाद (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल के निर्देश पर और एसीपी श्वेता यादव के पर्यवेक्षण में थाना लिंक रोड पुलिस ने रविवार सुबह दो कुख्यात अपराधियों को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्त हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित थे।पुलिस के अनुसार, 18 जून 2025 को रामप्रस्था कॉलोनी निवासी अमित किशोर जैन पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में अश्वनी उर्फ दिलावर निवासी भूड़, बुलंदशहर और अमित यादव निवासी शाहपुर बम्हैटा, गाजियाबाद के नाम सामने आए थे। पूछताछ में अभियुक्तों ने घटना में प्रयुक्त बाइक और मोबाइल की बरामदगी की बात स्वीकार की।

    बरामदगी के दौरान कौशांबी बस अड्डे के पास अमित यादव ने पुलिस टीम पर जवान की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं, ब्रजविहार रेलवे फाटक के पास अश्वनी ने भी छिपा रखा तमंचा निकाल कर पुलिस पर गोली चला दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह भी घायल हो गया।

    अभियुक्तों से बरामद सामान

    एक तमंचा,
    एक खोखा कारतूस,
    एक जिंदा कारतूस,
    घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,एक मोबाइल फोन बरामद।

    घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

    पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल दोनों अभियुक्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

    हत्यारोप अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास

    अमित यादव पर थाना कविनगर (गाजियाबाद) में दो तथा थाना बादलपुर (नोएडा) में एक मामला दर्ज है।

    अश्वनी उर्फ दिलावर के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।