हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पुलिस ने बस स...

    पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया चैकिंग अभियान

    Abohar News
    पुलिस ने बस स्टैंड पर चलाया चैकिंग अभियान

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। कल दशहरा (Dussehra) पर्व व आगामी दिनों में आ रहे अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए राज्य के डीजीपी के आदेशों पर पंजाब पुलिस द्वारा सख्त नाकेबंदी करने के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत आज एसपीडी फाजिल्का के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में अनेक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। इस चैकिंग अभियान में डीएसपी अरूण मुंडन व अवतार सिंह तथा सिटी वन के प्रभारी सुनील कुमार और थाना सदर प्रभारी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने शहर के बस स्टेंड पर अन्य स्थानों पर जाकर सवारियों तथा उनके सामान की तलाशी ली। Abohar News

    एसपीडी गुरमीत सिंह ने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा केलिए पूरी तरह से मुस्तैद है, लेकिन लोग खुद भी सतर्क रहें, अगर कहीं भी कोई व्यक्ति या वस्तु संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस कड़ी निगाह बनाए हुए है और उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर कांग्रेसी नेताओं ने घेरा बीडीपीओ दफ्तर

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here