हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर! किसानों को दिल्ली कूच से रोकने की पूरी तैयारी!

    Farmers Protest
    Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर तीन राज्यों की पुलिस हाई अलर्ट पर! किसानों को दिल्ली कूच से रोकने की पूरी तैयारी!

    Farmers Delhi Protest: नोएडा,(एजेंसी)। नोएडा पुलिस के साथ ही अब दिल्ली पुलिस भी हाई अलर्ट मोड में आ गई है। ऐसा इसलिए कि शंभू बॉर्डर (Shambhu Border ) से भी किसानों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया है। नोएडा में बीते कुछ दिनों से लगातार चल रहे किसानों के धरना प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर सघन चेकिंग अभियान शुरू कर रखा है। बुधवार देर रात ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर महापंचायत के बाद धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने दोबारा उठाकर जेल भेज दिया है। इसके बाद से किसान नेताओं और किसानों में काफी ज्यादा रोष है। Farmers Protest

    वाहन चालक परेशान | Farmers Protest

    नोएडा से सटे दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चेकिंग शुरू कर दी है, इसी कारण वाहन चालकों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार जाम बना रहता है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली कूच का आह्वान किया है। जिसके मद्देनजर अलग-अलग किसान संगठन आज दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। मथुरा, अलीगढ़ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिले हैं, जिनके किसान शुक्रवार को दिल्ली की तरफ रवाना हो सकते हैं। एमएसपी समेत कई मुद्दे भी हैं, जिनको लेकर किसान अपना विरोध प्रकट करना चाहते हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर पर भी किसानों का इकट्ठा होना शुरू हो चुका है और किसानों द्वारा ये ऐलान किया गया है कि दोपहर एक बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। इसलिए हरियाणा पुलिस भी चौकन्ना हो गई है और उसकी तरफ से बॉर्डर को पूरी तरह से सील किया गया है। इससे पहले भी कई महीनों तक शंभू बॉर्डर को सील किया गया था। Farmers Protest

    Nasa: अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को बचाने के लिए नासा ने मांगे प्लान! 16 लाख देने का ऐलान!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here