हमसे जुड़े

Follow us

21 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    Police Saved a Woman: ट्रक के आगे कूदकर मरने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

    Mirapur News
    Police Saved a Woman: ट्रक के आगे कूदकर मरने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया

    Police Saved a Woman: मीरापुर। (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। क्षेत्र के गांव जीवनपुरी निवासी महिला का शनिवार की शाम किसी बात को लेकर अपने पति से कहासुनी के बाद विवाद हो गया। बताया गया कि कुछ समय पूर्व महिला ने प्रेम विवाह किया था। पति से विवाद के कारण गुस्साई महिला गंगा बेराज पर आत्महत्या करने के लिए पहुंच गई। महिला को आत्महत्या के लिए ट्रक के आगे छलांग लगाने का प्रयास करते हुए देख हैदरपुर पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दौड कर पकड लिया।

    पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था जिस कारण वह आत्महत्या करने के लिए गंगा बेराज पर पहुंची थी। पुलिस ने महिला के पति व उसके परिजनो को मौके पर बुलाया तथा समझा बुझाकर मामला शांत कराया और महिला को पति व उसके परिजनो की सुपुर्दगी में देकर उसके घर भेज दिया। पुलिस द्वारा किये गये इस कार्य की क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है। Mirapur News

    यमुना स्नान के दौरान डूबने से तीन की मौत, पसरा मातम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here