हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home सरसा हुडा सेक्टर 1...

    हुडा सेक्टर 19 में खाली पड़े फ्लैटों को पुलिस ने खंगाला, चलाया सर्च अभियान

    Sirsa News
    सांकेतिक फोटो

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सिविल लाइन थाना की तीन पुलिस टीमों ने रविवार को हुडा सेक्टर 19 के खाली पड़े फ्लैटों व नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के घरों पर दबिश देकर सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक विशेष सर्च अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस की टीमों ने अनेक जगहों पर छापेमारी कर मादक पदार्थ व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के घरों व खाली पड़े फ्लैटों पर दबिश देकर तलाशी ली। इस अभियान बारे पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने बताया कि जहां मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, वहीं नशा के सौदागरों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Sirsa News

    उन्होंने बताया कि सर्च अभियान का उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर कारगर ढंग से अंकुश लगाना है। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों व अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ चलाया जा रहे सर्च अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि युवा नशे के दलदल में फंस कर आपराधिक गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं इसलिए युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए सरसा पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि नशा मानव जीवन के लिए एक अभिशाप है, इसलिए नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़मूल से समाप्त करने के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर नशे का कारोबार करने वालों का सामाजिक बहिष्कार करना चाहिए।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशा तस्करों की सूचना बेखौफ होकर हेल्पलाइन नंबर 88140-56100 व 88140-11620 पर एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से आह्वान किया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में सामाजिक संस्थाएं, ग्राम पंचायतें, युवा क्लब व गांव में गठित कमेटियां इस अभियान में जिला पुलिस का पूरा सहयोग करें ताकि इस अभियान को सफलता के शिखर तक ले जाया जा सकें। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी गली, गांव तथा मोहल्ले की पूरी जिम्मेदारी का संकल्प लेते हुए जिला पुलिस द्वारा चलाई जा रही नशे के खिलाफ मुहिम में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि समाज को पूरी तरह से नशा एवं अपराधमुक्त किया जा सके। Sirsa News

    फोटो: सरसा06- हुडा सेक्टर के फ्लेटों में सर्च अभियान के तहत तलाशी लेते पुलिस कर्मचारी।