हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाणा के छह...

    हरियाणा के छह जिलों में 18 सितम्बर को पोलियो अभियान

    National-Pulse-Polio-Campaign

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा ने कहा है कि राज्य के कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात और सोनीपत सहित छह जिलों में सब नेशनल पोलियो अभियान के तहत 18 सितम्बर को लगभग 13 लाख 43 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा चुकी हैं। श्रीमती अनुपमा ने आज यहां राज्य स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की अध्यक्षता करते हुये कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे। इसके लिए हमें पूर्ण रूप से सतर्क रहना है और स्लम बस्तियों, ईंट भट्ठों, पोल्ट्री फार्म, स्टोन क्रेशर, निर्माण स्थल के साथ-साथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में गरीब परिवारों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में कैथल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, मेवात और सोनीपत के सिविल सर्जन भी वीसी के माध्यम से जुड़े।

    बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर भी पोलियो बूथ बनाए जाएं

    उन्होेंने संबंधित सिविल सर्जन को जिलों में पोलियो बूथ टीमों के बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सके। सभी उपायुक्तों के साथ जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित कर मोबाइल एवं ट्रांजिट टीमें भी बढ़ाई जाएं। इसके अलावा व्यापक स्तर पर आईईसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर भी पोलियो बूथ बनाए जाएं ताकि उस दिन आवागमन करने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा सके। लगातार तीन दिन तक चलने वाले सब नेशनल पोलियो अभियान के तहत आंगनबाडी केन्द्रों पर विशेष फोकस रखा जाए। इस दिन 18 सितम्बर रविवार को आंगनबाड़ी केन्द्र खुले रहेंगे और उनमें बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसके अलावा 19 व 20 सितम्बर को विभाग की टीमें घर घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी।

    यह भी पढ़ें:– झज्जर में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप

    उन्होंने कहा कि पोलियो अभियान के तहत कोविड-19 नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। भारत 2011 में पोलियो मुक्त देश बन गया था, लेकिन विदेशों से आने जाने वालों के कारण पोलियो अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी संक्रमित आने न आ पाए। इस अभियान में विभागों के अलावा सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, इंडियन मेडिकल एसोसियशन एवं समुदायों का भी भरपूर सहयोग लिया जाएगा। बैठक में प्रबंध निदेशक नेशनल हेल्थ मिशन प्रभजोत सिंह, महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग डॉ वीना सिंह और राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here