झज्जर में पकड़ी गई नशे की बड़ी खेप

  • ट्रांसपोर्ट के जरिए नागपुर से बोरियों में आई थी 309 किलो गांझा पत्ती

  • पकड़ी गई तीन किवन्टल गांझा-पत्ती की कीमत 50 लाख रुपए

झज्जर। (सच कहूँ/संजय भाटिया) झज्जर में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। नशे की इस बड़ी खेप को प्लास्टिक के कट्टों में भरकर ट्रांसपोर्ट के जरिए झज्जर क्षेत्र में लाया गया था। यहां से नशे की इस खेप को
ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर रोहतक में सप्लाई किए जाने की योजना थी। लेकिन इससे पहले की नशे की इस बड़ी खेप को बाजार में सप्लाई किया जाता उससे पहले ही पुलिस ने गुप्त सूचना पर ट्रैक्टर-ट्राली को नशे की इस बड़ी खेप के साथ आरोपियों के साथ पकड़ लिया। आरोपियों को पुलिस ने अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। मामले का खुलासा वीरवार को डीएसपी नरेश कुमार ने बेरी पुलिस स्टेशन में किया। नशे की इस 309 किलो गांझा पत्ती की कीमत का बाजार भाव 50 लाख रुपए आंकलन किया गया है। नशे की इस अवैध कारोबार में जो लोग पुलिस पकड़ में आए है उनमें राजबीर,रविन्द्र व संजय प्रमुख रूप से शामिल है।

यह भी पढ़ें – Lakhimpur Kheri : 2 बहनों की संदिग्ध मौत, मां बोली दुराचार के बाद मारा, एनकाउंटर में एक आरोपी को लगी गोली

आरोपियों का लिया जाएगा रिमांड: डीएसपी

डीएसपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी नशे की इस खेप को नागपुर से ट्रांसपोर्ट के जरिए लेकर आए थे। आरोपी इसे रोहतक क्षेत्र के सप्लाई करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उपयोग में ली। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही एक लोहे को कैबिन आरोपियों ने बनाया हुआ था। उसी में छिपा कर इसे ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने दूबलधन मोड़ पर आरोपियों की ट्रॉली की जब तलाशी ली तो उसमें से नशे की यह बड़ी खेप बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि आरोपियों का पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।