हमसे जुड़े

Follow us

33 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हमारे घर से क...

    हमारे घर से कूड़ा बन निकलने वाली पॉलिथीन है खतरनाक

    • नवीन गोयल ने सेक्टर-56 में वितरित किए गए कपड़े के थैले

    • सिंगल यूज प्लास्टिक को छोड़ें और कपड़े के थैले उपयोग में लाएं

    • पर्यावरण बचाने के लिए अब सभी को निभानी है जिम्मेदारी

    गुुरुग्राम। सेक्टर-56 स्थित रेल विहार आरडब्ल्यूए की टीम के साथ मिलकर रविवार को पर्यावरण संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा प्रमुख नवीन गोयल ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त गुरुग्राम अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। साथ ही पौधारोपण करने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में नवीन गोयल ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल न हो, इसके लिए हम सभी को लगातार काम करने की जरूरत है। हमें अपनी आदतों में पॉलीथिन के प्रयोग पर नियंत्रण लाना होगा।

    इसके स्थान पर कपड़े के थैले का इस्तेमाल शुरू करने का संकल्प लेना होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हरियाणा में इस मुहिम को एक मिशन बना दिया है। पार्टी का हर कार्यकर्ता इसमें अपनी आहुति दे रहा है। उन्होंने कहा कि पॉलीथिन सेंकड़ों वर्षों तक भी गलती नहीं है। इसके कारण हमारा पर्यावरण तो खराब होता ही है, साथ में नाले, नालियां भी ब्लॉक हो जाते हैं। इनके ब्लॉक होने से ही बरसात के समय में ओवरफ्लो की समस्या आती है।

    पूरे देश से पॉलिथीन का उपयोग बंद

    यानी हमारे घरों से कूड़े के रूप में बाहर निकलने वाली एक-एक पॉलिथीन हमें कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे में हमें इससे छुटकारा पाकर अपने भविष्य को सुखमय बनाना चाहिए। श्री गोयल ने कहा कि अगर हर व्यक्ति अपने घर से भी पॉलिथीन का उपयोग ना करने की शुरूआत करता है तो पूरे देश से पॉलिथीन का उपयोग बंद हो जाएगा। इसकी पहल सबको कर देनी चाहिए। हालांकि बहुत से लोगों ने अब कपड़े के थैलों का उपयोग करना बंद कर दिया है। वे बधाई के पात्र हैं। ऐसे लोगों से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

    रेल विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान डीडी शर्मा हम हर घर में कपड़े के थैलों को वितरित कराएंगे। यह समय की मांग है। हमारी आज की गल्तियों को आने वाली पीढ़ियां भुगतेंगी। अगर हमने आज सुधार कर लिया तो पीढ़ियों को हम स्वच्छ पर्यावरण, वातावरण दे सकेंगे। कोरोना महामारी से हम सब रूबरू हुए हैं। इंसानों में ऑक्सीजन की कमी का सबसे बड़ा कारण यही रहा कि हमने पेड़ों की संख्या घटा दी है। इस अवसर पर सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए के प्रधान हरीश यादव, सुरेश वशिष्ट, ओपी चोपड़ा, राकेश सेठी, नितिन, लोकेश नारंग, रवि शर्मा, ईशू वाल्मीकि, नेहा, राजेंद्र कुमार, पी. कसारिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here