हमसे जुड़े

Follow us

17.2 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home फीचर्स बच्चों का कोना ये झोंपड़ियों ...

    ये झोंपड़ियों के बच्चे

    Starvation

    Poor Children

    मैली झोंपड़ियों के हैं ये
    मैले-मैले बच्चे,
    उछल-कूदते, खिल-खिल हँसते
    हैं ये कितने अच्छे।
    मुझ जैसी इनकी दो आँखें
    मुझ जैसे दो हाथ,
    नहीं पढ़ा करते पर क्यों ये
    कभी हमारे साथ?
    नहीं हमारे साथ कभी ये
    जाते हैं स्कूल,
    क्यों इनके कपड़ों पर मम्मी
    इतनी ज्यादा धूल? (Poor Children)

    ढाबों में बरतन मलते हैं
    या बोझा ढोते हैं,
    हम स्कूल में होते हैं तब
    ये चुप-चुप रोते हैं।
    मम्मी, किसने छीने,
    वरना ये भी खूब चमकते
    जैसे नए नगीने।

    मम्मी, सोच लिया है पढ़कर
    इनको खूब पढ़ाऊँगा,
    ये पढ़कर आगे बढ़ जाएँ-
    इनको यही सिखाऊँगा।
    ये भी भारत के बच्चे हैं
    ये भारत की शान हैं,
    झोंपड़ियों के हैं तो क्या है,
    मन इन पर कुर्बान पर है!

    -प्रकाश मनु

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।