हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Tuesday, February 3, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार गर्मी से राहत...

    गर्मी से राहत दिलाएगा आलू और अनार का रायता

    Raita
    Raita: गर्मी से राहत दिलाएगा आलू और अनार का रायता

    गर्मियों के मौसम में अगर खाने में रायता (Raita) न हो तो खाने का स्वाद फीका लगता है। रायता जहां खाने का स्वाद बढ़ाता वहीं सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है।

    आवश्यक सामग्री | Raita

    4 आलू (उबले हुए)
    4 कप दही
    1 कप अनार के दाने
    1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
    1 टीस्पून चाट मसाला
    1 टेबलस्पून जीरा पाउडर (भूना हुआ)
    1 टीस्पून चीली फ्लेक्स
    3 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
    नमक स्वादानुसार
    तेल तलने के लिए

    सजावट के लिए | Raita

    आधी छोटी कटोरी अनार के दाने
    आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
    2-3 पुदीना की पत्ती

    विधि :

    • सबसे पहले आलूओं को टुकड़ो में काट लें।
    • अब मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
    • तेल के गरम होते ही आलू को सुनहरा तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें।
    • अब एक बाउल में दही लें और इसे अच्छे से फेंट लें।
    •  फिर इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, जीरा डालकर अच्छे से मिलाएं।
    •  अब इसमें अनार के दाने, तले हुए आलू , चीली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
    •  तैयार है आलू और अनार का रायता (Raita)।
    •  ऊपर से अनार के दाने, थोड़ा सा जीरा पाउडर और पुदीना की पत्ती से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

    यह भी पढ़ें:– Special Moong Dal Pakoda: पंजाबी मूंग दाल का बेहतरीन कमाल, पकौड़े लाजवाब, स्वाद बेमिसाल!