हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश बेंगलुरु में ...

    बेंगलुरु में पौरकर्मिकों की हड़ताल से सड़कों पर लगा कूड़े का ढेर

    बेंगलुरू (एजेंसी)। कर्नाटक के बेंगलुरु में पौराकर्मिकों की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे शहर में कूड़े के ढेर लग गए है और सफाई का काम प्रभावित हुआ है। बीबीएमपी के साथ सीधे भुगतान अनुबंध पर 16,000 पौरकर्मिकों में से अधिकांश कर्मी हडताल पर चले गए है जिससे घर-घर कचरा संग्रहण आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। हड़ताल में कूड़ा उठाने वाले वाहनों के चालक भी शामिल हैं।

    राज्य भर में पौराकर्मिकों ने संविदा रोजगार को समाप्त करने और उन्हें स्थायी कर्मचारी बनाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल ने बेंगलुरु में एसडब्ल्यूएम को आंशिक रूप से प्रभावित किया है। बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) विशेष आयुक्त डॉ. हरीश कुमार ने कहा कि साफ-सफाई का काम प्रभावित हुआ, लेकिन पूरे बेंगलुरु में कचरा संग्रहण अबाधित रहा।

    कई कचरा संग्रह वैन ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल

    वैन चालकों और सफाईकर्मियों को यह अच्छी तरह से मालमू है कि उन्हें कानूनी रूप से हमारी सूची में शामिल नहीं किया जा सकता क्योंकि वे ठेकेदारों के कर्मचारी हैं। वे हड़ताल का समर्थन नहीं कर रहे हैं। हमने ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी जारी की है कि यदि कचरा प्रबंधन में गड़बड़ी की जाती है, तो उन्हें अगले पांच साल की अवधि के लिए नई निविदाओं से उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा।

    राज्य के अधिकांश पौराकर्मिक हड़ताल रहे हैं और वे आज से शुरू होने वाली हड़ताल में भाग ले रहे हैं। कई कचरा संग्रह वैन ड्राइवर भी हड़ताल में शामिल है। बीबीएमपी गुट्टीगे पौराकर्मिका संघ के कृष्णन ने कहा कि पौरकर्मिकों की स्थायी रोजगार की मांगों पर कुछ कानूनी बाधाओं के कारण देरी हुई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई इस मुद्दे को हल निकालने के लिए आज शाम को एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here